आरती श्री शांतिनाथ भगवान की – Aarti Shree Shantinath Bhagwan
|| शांतिनाथ भगवान की आरती ||
शांतिनाथ भगवान की हम आरती उतारेंगे|
आरती उतारेंगे हम आरती उतारेंगे|
आरती उतारेंगे हम आरती उतारेंगे|
शांतिनाथ भगवान की हम आरती उतारेंगे|
हस्तिनापुर में जनम लिये हे प्रभु देव करे जयकारा हो|
जन्म महोत्सव करें कल्याणक, नाचे झूमे गाये हो|
ऐसे अवतारी की अब हम आरती उतारेंगे|
शांतिनाथ भगवान की हम आरती उतारेंगे|
धन्य है माता ऐरा देवी तुम्हें जो गोद उठाईं है|
विश्वसेन के कुलदीपक ने ज्ञान की ज्योति जगाई है|
ऐसे अवतारी की अब हम आरती उतारेंगे|
शांतिनाथ भगवान की हम आरती उतारेंगे|
पंचम चक्रवर्ती पद पाये, जग सुख बढा अपार था|
द्वादस कामदेव अति सुन्दर जग में बढा ही नाम था|
ऐसे अवतारी की अब हम आरती उतारेंगे|
शांतिनाथ भगवान की हम आरती उतारेंगे|
शांति नाथ प्रभु शांति प्रदाता शुचिता सुख अपार दो|
जनम-मरण दुःख मेटो प्रभुजी लेना शरण में आप हो|
ऐसे अवतारी की अब हम आरती उतारेंगे|
शांतिनाथ भगवान की हम आरती उतारेंगे|
*****